फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभागा की समस्याओं को लेकर लोगों का प्रदर्शन 

Mon, 28 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के चंद्रभागा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे ज्ञापन में समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। 
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नारेबाजी की। इन लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में हर रोज 15-20 मकानों की बिजली घंटों गुल रहती है। एसएसबी मुख्यालय को जाने वाली सड़क में खड़े किए गए बिजली के पोलों में तार नहीं बिछाए गए हैं। इससे लोगों को कनेक्शन लेने में परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोक्ष धाम दाह स्थल के पास आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ने की समस्या डीएम के सामने रखी गई। कहा है कि नगरपालिका को सूचना देने के बाद भी आवारा कुत्तों से निजात नहीं दिलाई जा रही है। प्रदर्शन में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, मनोज मेहता, सुरेश सामंत, रोहित सामंत, मुकेश सामंत, मंटू वल्दिया, हरेंद्र ऐर, मदन सिंह, अमित सिंह, नारायण सिंह, योगेश सिंह, नरेंद्र सिंह, होशियार सिंह शामिल थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें