पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब चंदन दिगारी और बबीता खनका ने संयुक्त रूप से जीता।
कालेज के खेल मैदान में बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई स्पर्धाएं हुई। 10 हजार मीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में चंदन सिंह दिगारी जबकि महिला वर्ग में बबीता खनका अव्वल आए। पांच हजार मीटर पैदल चाल में पुरुष वर्ग में पुष्कर सिंह नेगी जबकि महिला वर्ग में अमृता ने बाजी मारी। आठ सौ मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मनोज भट्ट, महिला वर्ग में कविता बेरी अव्वल आई। गोला फेंक पुरुष वर्ग में योगेश जेठी, महिला वर्ग में हेमा जीती। सौ मीटर पुरुष में नवल कन्याल जबकि महिला वर्ग में किरन खड़ायत प्रथम रही। लंबी कूद के पुरुष वर्ग में राजवीर सिंह, महिला वर्ग में किरन जीती। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एसपी अजय जोशी, कालेज प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस दौरान प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रो. जगदीश सिंह बिष्ट, पूर्व प्राचार्य जेएस ज्याला, डॉ. बीएस गोबाड़ी, डॉ. नरोत्तम जोशी, डॉ. भरत चुफाल, कोच प्रताप बिष्ट, मुकेश पांडे, भुपेंद्र चौहान, पंकज रावत, जेएस गड़िया, डीके उपाध्याय आदि थे। संचालन हेम चंद्र पांडेय ने किया।