फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत कैंपस... गेस्ट फैकल्टी के भरोसे 1200 छात्रों का भविष्य

Thu, 11 Jun 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अधीन संचालित चंपावत कैंपस में एक भी स्थायी प्राध्यापक की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई गेस्ट फैकल्टी के भरोसे चल रही है। कैंपस में स्थायी निदेशक की नियुक्ति भी नहीं हुई है जिसका अतिरिक्त प्रभार अल्मोड़ा परिसर के निदेशक को सौंपा गया है। इससे कैंपस में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिले में युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वर्ष 1996 में राजकीय महाविद्यालय खोला गया था। मई 2023 में इसे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का कैंपस बना दिया गया। लोगों को उम्मीद थी कि कैंपस बनने के बाद उच्चशिक्षा में सुधार होगा लेकिन तीन वर्ष बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया है। शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह अतिथि शिक्षकों पर निर्भर है।
विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित
कैंपस में वर्तमान में स्नातक स्तर पर गणित, भूगोल, संस्कृत, गृह विज्ञान और मनोविज्ञान विषय संचालित हैं। स्नातकोत्तर में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी विषयों का संचालन हो रहा है। इस तरह स्नातक और स्नातकोत्तर में करीब 1200 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। कैंपस में कुछ विषयों में गेस्ट फैकल्टी भी नहीं हैं। इसका असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

गणित विषय पढ़ाने के लिए नहीं हैं प्राध्यापक
कैंपस में पिछले एक साल से गणित विषय पढ़ाने के लिए एक भी प्राध्यापक नहीं है। 100 से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। प्राध्यापकों की कमी के कारण कैंपस में लगातार छात्र संख्या भी घट रही है।
.........
रिक्त पदों के लिए विश्वविद्यालय के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर से ही प्राध्यापकों के पदों को भरा जाएगा। -डॉ. सिमरन, प्रभारी निदेशक, कैंपस चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें