फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान कार्यशाला में किया तथाकथित चमत्कारों का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञान कार्यशाला में चमत्कारों की हकीकत बताते संदर्भ व्यक्ति। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद और वैज्ञानिक संस्था लोक संचार एवं विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यशाला जारी है। मंगलवार को राजपाल पांचाल और जितेंद्र भटनागर ने रसायनों को मिलाकर मंत्र शक्ति से आग लगाने सहित कई तथाकथित चमत्कारों का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

इस दौरान त्रिशूल जीभ के आरपार करना, जीभ पर आग लगाना, सम्मोहन शक्ति से वशीभूत करना, मंत्र से जल गायब करना, पुल आधारित सिद्धांत, नींबू से खून निकालना, मंत्र शक्ति से केला काटना आदि को विज्ञान का प्रयोग कर दिखाया गया।
संस्था के अध्यक्ष योगेश भट्ट ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस की सोच को वैज्ञानिक आधार प्रदान करना है। इस दौरान एकेडमी के प्रबंधक निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंत, प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र बोरा, निदेशक मीनू भट्ट, प्रधानाचार्य सुनीता रावत, हेम पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें