फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकत हो चपला, तुम नीकि बनी हो...

Fri, 15 Mar 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
गंगोलीहाट के लाली में बैठकी होली करते होल्यार। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 गंगोलीहाट क्षेत्र में बैठकी होली की धूम मची हुई है। शुक्रवार को नगर के लाली में हुई बैठकी होली में होली गायकों ने राग, रागनियों की तान छेड़ी।
विज्ञापन

वरिष्ठ होली गायक शंकर लाल चौधरी ने राग धमार में ‘चमकत हो चपला सी, तुम नीकी बनी हो प्यारी होलिन’ में की तान छेड़ी।

कपिल नेगी ने राग श्याम कल्याण में ‘माई के मंदिरवा में दीपक वारूं’ की शानदार प्रस्तुति दी। वरिष्ठ संगीतकार कैलाश सिंह ने राग काफी में ‘लाल भये नंदलाल’ की प्रस्तुति से समा बांध दिया। विरेंद्र रावल ने राग जंगला काफी में ‘गोरी घूंघट खोलो’ श्यामाचरण उप्रेती ने राग विहाग में ‘या रसिया से मैं हारी, मारत मोरे नैनन में पिचकारी’।
विज्ञापन


नवीन पंत ने राग सहाना में नाहक कान्हा मोहे आन जगावे की जानदार प्रस्तुति दी। तबले पर संगत विनय उप्रेती, विरेंद्र रावल, कपिल नेगी ने दी। तमाम लोगों ने बैठकी होली का आनंद लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें