फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में

Fri, 30 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। चुनाव अधिकारी आरपी पांडेय और शंभूदत्त ओझा ने बताया कि सभी 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र ठीक पाए गए। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के तीन पदों पर एक-एक प्रत्याशी के मैदान में होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन


चंपावत जिला बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद का मुकाबला पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, अशोक सिंह चौधरी, विपिन चंद्र पुनेठा और प्रहलाद सिंह पाटनी चुनाव मैदान में हैं।

उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह चौधरी और राजेंद्र सिंह रैंसवाल तथा सचिव पद पर निर्मल सिंह तड़ागी व गुणानंद थ्वाल का सीधा मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद पर हेम चंद्र जोशी, संयुक्त सचिव पद पर पवन ज्योति मनराल और कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए कुंदन सिंह, द्वारिका शर्मा व गिरीश चंद्र राय के नामांकन पत्र सही पाए गए। वोटिंग पांच अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें