फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Wed, 09 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने बुधवार को पीपीपी मोड में संचालित मुनस्यारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्याप्त संख्या में हीटर न लगाने पर प्रबंधन को लताड़ लगाई। अस्पताल में आने वाले प्रसव के मामलों में अस्पताल में ही प्रसव न होने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सीडीओ ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल में चार ही हीटर लगे हैं। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक उत्कर्ष गंगवार को पर्याप्त संख्या में हीटर न लगाने के लिए फटकार लगाई, पर्याप्त हीटर लगाने के आदेश दिए। सीडीओ ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट का जायजा लिया। अप्रैल से अब तक अस्पताल में 354 प्रसव पीड़िताओं के भर्ती होने का मामला सामने आया लेकिन इसमें से अस्पताल में 111 ही प्रसव हुए। सीडीओ ने सभी का प्रसव अस्पताल में न होने पर नाराजगी जताई। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि उन लोगों ने 250 सुरक्षित प्रसव लोगों के घरों पर कराए हैं, जिनमें से 174 लड़के, 176 लड़कियां पैदा हुईं। सीडीओ ने लोगों को अस्पताल में प्रसव कराने के लिए प्रेरित करने के आदेश दिए।

अस्पताल में कार्यरत डाक्टरों ने सीडीओ को हीटर, उपकरणों की कमी की जानकारी दी। लोगों ने 108 में हुए प्रसव का सरकारी लाभ न मिलने का मामला सीडीओ के सामने उठाया। सीडीओ ने कहा कि 108 में जन्मे बच्चे को जिस अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, वह अस्पताल प्रसव और बर्थ सर्टिफिकेट जारी करेगा, अन्य लाभ प्रदान करेगा। सीडीओ ने अस्पताल प्रबंधन को 15 दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने की हिदायत देते हुए कहा कि उसके बाद खामियां दिखी तो प्रबंधन को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हेमंत मर्तोलिया, डां. मंगल सिंह, डा. यू बागची आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें