सीडीओ ने उद्यान फार्म बड़ालू का निरीक्षण किया।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीडीओ अनुराधा पाल ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से योजना बनाई जा रही है, उसका पूरा लाभ क्षेत्रीय लोगों को मिलना चाहिए।
विकासखंड मूनाकोट के उद्यान फार्म बड़ालू में सीडीओ अनुराधा ने डीएचओ और कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई को सभी कार्यों को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित वाटर स्पोर्ट्स जोन, मार्केटिंग जोन, ट्रेनिंग जोन, योग एवं मेडिटेशन जोन आदि का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद सीडीओ विण विकासखंड कार्यालय परिसर में बने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस भवन को बाल विकास विभाग की हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड कार्यालय परिसर में कार्मिकों के नए आवास भवन भी शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी ने पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई एलसी पांडेय, डीएचओ आरएस वर्मा, एई हेमंत जोशी आदि रहे।