फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शोपीस बने पिथौरागढ़ नगर में लगे सीसीटीवी कैमरा

Wed, 02 Aug 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में सुरक्षा के लिए लगाए गए 39 सीसीटीवी कैमरा खराब पड़े हैं। सीसीटीवी के शोपीस बनने से यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के साथ आपराधिक घटनाओं की जांच भी पुलिस के लिए मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

विधायक मयूख महर ने वर्ष 2015 में विधायक निधि से पिथौरागढ़ नगर में 39 और घाट चौकी में दो सीसीटीवी लगाए थे। कैमरे लगाने के लिए नगर पालिका को कार्यदायी संस्था बनाया था। इनका नियंत्रण कक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बनाया गया। सीसीटीवी लगने से पुलिस को यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ ही आपराधिक घटनाओं का खुलासे करने में सहायता मिल रही थी। नगर के किसी भी हिस्से में जाम लगने की स्थिति में कंट्रोल रूम से यातायात पुलिस को सूचित किया जाता था। यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल जाम खोलती थी।
सीसीटीवी कैमरा लगाने के बाद शुरुआत में जब किसी कैमरे में खराबी आती थी तो उसे सुधार लिया जाता था। पालिका के पास इसके लिए अलग से बजट नहीं होने से खराब पड़े कैमरा ठीक नहीं किए गए। इसके बाद एक-एक कर कैमरा ने काम करना बंद कर दिया। लगभग दस कैमरा कुछ समय पूर्व तक काम कर रहे थे। केबिल कटने से वह भी बंद हो गए। इस समय नगर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरा ने काम करना बंद कर दिया है। नगर में लगे सभी 39 कैमरा शोपीस बने हुए हैं। इसके चलते पुलिस यातायात सहित नगर क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर नजर नहीं रख पा रही है।
विज्ञापन

.................
इन स्थानों पर हैं सीसीटीवी
सिल्थाम, भाटकोट तिराहा, वड्डा तिराहा, टनकपुर तिराहा, केएमओयू स्टेशन, गुप्ता तिराहा, अपटेक तिराहा, कुमौड़, टनकपुर रोड, जाखनी, चिमस्यानौला, नगर पालिका तिराहा, घंटाकरण तिराहा, न्यायालय गेट, गांधी चौक, पुराना बाजार, नया बाजार सहित अन्य स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

................
नगर में पूर्व में लगे सीसीटीवी कैमरा खराब हो गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर में नए सीसीटीवी कैमरा लगाने के प्रयास चल रहे हैं।
- लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें