फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी के भीतर की हलचल भूकंप और भूस्खलन का कारण

Sun, 15 May 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
लोगों के साथ भूवैज्ञानिक प्रो. वल्दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रख्यात भू-वैज्ञानिक पद्मभूषण प्रोफेसर केएस वल्दिया ने कहा कि अपर हिमालया और मध्य हिमालया को जोड़ने वाला भ्रंश (फाल्ट) बिर्थी के पास से गुजरता है, जो कालामुनी से होते हुए नेपाल और शामा से उत्तरकाशी तक जाता है। यही मेन फाल्ट है। पृथ्वी के भीतर की हलचल ही भूकंप और भूस्खलन का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन


अन्य वैज्ञानिकों के साथ मुनस्यारी जाते समय बिर्थी में रुके प्रोफेसर वल्दिया ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में और भी छोटे-छोटे फाल्ट हैं, जिनसे इन्हीं क्षेत्रों में छोटे-छोटे भूकंप आते हैं। इनकी तीव्रता इतनी कम होती है कि जिनका मापन नहीं हो पाता। प्रोफेसर वल्दिया ने कहा कि जंगलों की आग के धुएं से धूलकणों के बादलों में मिश्रित होने से बादलों का घनत्व बढ़ जाता है। इससे बादल एक ही जगह पर बरसते हैं। इस पर लोगों का ध्यान जाना चाहिए। जंगल की आग को गंभीरता से लेना चाहिए।

कहा कि उन्होंने अपने अध्ययनकाल में हिमालयी क्षेत्र की 22000 किमी यात्रा की हैं। कई परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। दल में पद्मश्री प्रोफेसर शेखर पाठक, प्रोफेसर बीडी लखचौरा, प्रोफेसर केएस कठायत, प्रोफेसर एसएस वल्दिया, हिमालयन विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जगत दशौनी, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह, श्याम सिंह दानू आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें