फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किलो पॉलिथीन और थर्माकोल पकड़ी

Tue, 07 Mar 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पालिथीन के लिए दुकानों की चेकिंग करते पालिका के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगरपालिका ने मंगलवार को भी पॉलिथीन और थर्माकोल पकड़ने के लिए जिला मुख्यालय में चेकिंग अभियान चलाया। चिमसियानौला से जीआईसी तक चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान तीन व्यापारियों के पास पांच किलो पॉलिथीन की थैलियां और दो किलो थर्माकोल के कप बरामद हुए। उनसे 12500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इधर, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि यदि किसी व्यापारी के पास पॉलिथीन या थर्माकोल से बनी सामग्री मिली तो व्यापार संघ ऐसे व्यापारी की कोई मदद नहीं करेगा। वहीं, गंगोलीहाट में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एनबी पांडे के नेतृत्व में भी पॉलिथीन और थर्माकोल के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सात पॉलिथीन के थैले मिले।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा कि पॉलिथीन और थर्माकोल पर हाइकोर्ट ने सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी यदि कोई व्यापारी इसका उपयोग करता है तो खुद जिम्मेदार होगा। उन्होंने प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री तत्काल बंद करने को कहा है। नगरपालिका ने अभियान के दौरान व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि वह पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग न करें। ग्राहकों को सामान देने के लिए कागज और कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने कहा कि अब नगर में किसी भी दशा में पॉलिथीन और थर्माकोल का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। चेकिंग अभियान के दौरान महेश पाठक, सचिन कुमार, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह, कृपाल, दीपक रावत आदि थे।

गंगोलीहाट में चले अभियान में पॉलिथीन और थर्माकोल जब्त करते हुए व्यापारियों से 3500 रुपए जुर्माना वसूला। पांडे ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पॉलिथीन, थर्माकोल का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रति पॉलिथीन 500 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। कहा कि यदि ग्राहकों के पास पॉलिथीन पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें