झूलाघाट के चिमड़खोला के पास खाई में गिरी कार। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ से भटेड़ी आ रही कार गैना के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक और वाहन में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
बुधवार दोपहर को पिथौरागढ़ से कार (यूके 05 टीए 4191) भटेड़ी की ओर आ रही थी। गैना से आगे बिसखोली चिमड़खोला पर कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला के पांव में अधिक चोट आई है। चालक भटेड़ी निवासी किशन सिंह गोबाड़ी और अन्य दो महिलाओं को हल्की चोट है। चालक ने बताया कि उसने दो माह पूर्व ही वाहन खरीदा है जिसमें वह दूध ढोता है। सूचना पर झूलाघाट थाने के एसआई अर्जुन सिंह सिंह राणा, अमरीश मेहता, दीपक लुंठी और चालक सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया जा चुका था। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। संवाद