फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कार खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 06 Jun 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाई गंगोली में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर नीचे चौकी जाने वाली सड़क पर गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह थल से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार (यूके 05 टीए 1832) गणाई गंगोली के पास अनियंत्रित होकर लगभग 25 मीटर नीचे चौकी जाने में वाली सड़क पर गिर गई। हादसे में सूरज सिंह और प्रकाश सिंह कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को गणाई गंगोली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाॅक्टर ने भट्टी गांव निवासी सूरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्रेमनगर निवासी प्रकाश सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूरज सिंह की मौत से उसके परिजन सदमे में हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें