फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रातीगाड़ के पास कार खाई में गिरी, तीन युवक घायल

विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क पर रातीगाड़ में गिरी कार। संवाद
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क पर रातीगाड़ के पास तेजम की ओर जा रही स्विफ्ट कार 15 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे कार रातीगाड़ के स्लाइड जोन वाली जगह से 15 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक अनिल सिंह निवासी चहज, नीरज मेहता निवासी सिमलकोट गंगोलीहाट और कमल सिंह निवासी राईआगर को हल्की चोटें आईं।
तीनों का तेजम चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। स्थानीय टैक्सी चालक राकेश मेहरा ने बताया घटनास्थल पर सड़क धंसने से हल्का मोड़ बना है। यहां दो वर्षों में 12 बाइक गिर चुकी हैं। बड़े वाहनों के लिए भी खतरा बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें