खतीगांव के खंडेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
पिथौरागढ़। ग्राम सभा टोटानाला के खतीगांव के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से खंडेनाथ मंदिर का नव निर्माण किया।
मंगलवार को मंदिर में हवन-यज्ञ किया गया। इससे पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। देव डांगरों ने अवतरित होकर क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद दिया। मंदिर नव निर्माण के लिए सहयोग करने वालों में विशंभर दत्त पुनेठा, योगेश पुनेठा, कैलाश पुनेठा, श्याम दत्त पुनेठा, बसंत पुनेठा, पवन जोशी, कृष्ण कापड़ी, ईश्वरी दत्त पुनेठा समेत कई लोग शामिल हैं। संवाद