फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरना मंदिर के पास कार दुर्घटना ग्रस्त एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुरना मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर आठ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बुधवार को पिथौरागढ़ की ओर आ रही कार (यूके 05सीए 6609) गुरना मंदिर के पास अनियंत्रित होकर आठ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मूल रूप से अल्मोड़ा के पांडेखोला निवासी हाल निवासी लिठ्यूड़ा संदीप नेगी (33) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में संदीप अकेला था। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।
कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि हादसे में संदीप का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना के बाद डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में गार्डर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें