फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने बिजली सब स्टेशन कुंलता में गाड़ी एवं खिड़कियों के शीशे तोड़े

विज्ञापन
पत्थर से तोड़ा गया कार का सीसा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। अराजक तत्वों ने कुंलता गणाई गंगोली बिजली सब स्टेशन में पथराव किया। पत्थरों से खिड़कियों के कांच और परिसर में खड़े वाहनों के शीशे टूट गए। मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने बिजली सब स्टेशन के भवन की खिड़कियों पर पत्थर बरसाकर कांच तोड़ डाले। इसके बाद सब स्टेशन इंचार्ज दीपक बिष्ट की कार के शीशे भी तोड़ दिए। दीपक बिष्ट ने तहसील प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बिजली सब स्टेशन में पथराव से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। स्थानीय जनता ने पुलिस प्रशासन से ऐसे तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें