फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट की ओर जा रही एक आल्टो कार गुरना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार करीब 3 बजे आल्टो कार (यूके 05टीए 3360) गंगोलीहाट की ओर जा रही थी। गुरना के पास सीधी सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर एंचोली चौकी प्रभारी एसआई मोहन बोरा के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीण और 108 सेवा कर्मियों की मदद से घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में अस्कोड़ा निवासी केशर सिंह (43) की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई। हादसे में अस्कोड़ा निवासी 70 वर्षीय नरूली देवी, वाहन चालक लक्ष्मण सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में वाहन में सवार गंगोलीहाट नाली निवासी 27 वर्षीय सुनीता, उनकी सात वर्षीय लड़की खुशी, तीन वर्षीय रिद्विमा भी घायल हुई है।
जिला अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल सभी घायल ठीक है। रेस्क्यू अभियान चलाने में शैलेश चंद, हेमंत गिरी, भावेश जोशी, गौतम इगराल, किशन भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें