फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध निर्माण का प्रस्ताव रद्द किया जाए

Thu, 24 Aug 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध के विरोध में प्रदर्शन करते उक्रांद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाकाली नदी में प्रस्तावित पंचेश्वर बांध का प्रस्ताव रद्द करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक में बांध का प्रस्ताव निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन


उक्रांद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा समेत अन्य लोगों की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि बांध बनने से अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के 150 से ज्यादा गांवों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ेगा। प्रस्तावित बांध को भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में बनाया जा रहा है। इतना बड़ा बांध बनने पर भूगर्भीय हलचलें बढ़ेंगी। इससे भविष्य में भयंकर विनाशलीला होगी।

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे पिथौरागढ़ में बांध बनने के बाद परिवहन सेवाएं ध्वस्त हो जाएंगी और यह देश की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा हो जाएगा। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह धामी, चंद्रशेखर कापड़ी, जगत सिंह मेहता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


दूतीबगड़ में बैठक की जाए 
पंचेश्वर बांध से प्रभावित होने वाले जिले के अंतिम गांव दूतीबगड़ जौलजीबी में आम बैठक कराने की मांग को लेकर महिला संगठन की अध्यक्ष लीला बनंग्याल ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि दूतीबगड़ में रहने वाले 79 परिवारों को बांध बनने पर विस्थापित होना पड़ेगा। इन सभी परिवारों को एक ही स्थान पर बसाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें