फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: यूजीसी के विरोध में एकजुट होने की अपील

Fri, 25 Sep 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड समानता पार्टी और अखिल भारतीय समानता मंच 27 सितंबर को देहरादून में सवर्ण सम्मेलन आयोजित करेंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय समानता मंच की पिथौरागढ़ इकाई की बैठक में दी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता शमशेर महर ने की। उन्होंने सवर्णों के हितों की रक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान किया। महर ने सरकार की ओर से यूजीसी एक्ट लागू करने का विरोध किया। इस सम्मेलन में पिथौरागढ़ से दोनों संगठनों के सदस्य भागीदारी करेंगे।
यहां एमसी जोशी, दयानंद भट्ट, अजय बोहरा, गोविंद सिंह बिष्ट, नीरज चंद्र जोशी और डीएस भंडारी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने यूजीसी एक्ट, आरक्षण व एससी-एसटी एक्ट के दोषपूर्ण प्रावधानों का विरोध किया। इन नेताओं ने सवर्ण आयोग बनाने की मांग का भी समर्थन किया। बैठक का संचालन एलपी जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज जोशी, केएस भाटिया, गोविंद सिंह मेहता, गिरधर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह रावत, महिपाल सिंह डोबाल, ललित जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें