फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुजौली में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगा पिंजरा

Tue, 01 Sep 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुजौली में दहशत का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। टीम ने देर रात तक सर्च अभियान भी चलाया लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। ऐसे में क्षेत्र के लोग अकेले घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के पास कुजौली क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। दिनदहाड़े तेंदुआ आबादी में नजर आने से लोग सहमे हैं। डरे-सहमे लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की लेकिन इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। नतीजतन बीते रविवार रात तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया।
संयोग से उसकी जान बच गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने वन विभाग कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया और पिंजरा न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चेतावनी का असर यह हुआ कि वन विभाग की टीम दूसरे ही दिन मंगलवार को पिंजरा लेकर कुजौली पहुंची।
विज्ञापन

रेंजर दिनेश जोशी ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। टीम ने तेंदुए की सक्रियता की पता लगाने के लिए गश्त भी की लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें