फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनदायिनी 108 एंबुलेंस में गूंजीं किलकारियां

विज्ञापन
108 एंबुलेंस में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पिछड़े सीमांत जिले में 108 एंबुलेंस सेवा जीवनदायिनी साबित हुई है। शनिवार को अलग-अलग 108 एंबुलेंसों में तीन महिलाओं के सुरक्षित प्रसव कराए गए। प्रसव के उपरांत जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

108 के जिला कोआर्डिनेटर परमानंद पंत ने बताया कि प्रसव पीड़ा के बाद न्वाली गांव की तुलसी देवी को कनालीछीना से पिथौरागढ़ अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा होने पर ईएमटी मदन कुमार ने नैनीपातल के पास एंबुलेंस रोककर सुरक्षित प्रसव कराया और यहां से जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा मामला सातसीलिंग का है, जहां निजी वाहन में लाई जा रही पूनम ने एंबुलेंस में शिफ्ट करने के दौरान शिशु को जन्म दिया। 108 के ईएमटी हेमंत गिरी ने सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीसरे मामले में किल्ल गांव की विमला ने भी प्रसव पीड़ा होने पर रास्ते में ही एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया। जिला कोआर्डिनेटर ने बताया कि सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें