फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो जीप में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, यात्री घायल

विज्ञापन
जीप में बोल्डर गिरने से घायल युवक। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला की नई बस्ती में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से जीप में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को धारचूला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह बोलेरो यूके 05 टीए 1761 सवारियों को लेकर मदकोट से धारचूला आ रहा था। बोलेरो जीप सुबह करीब 11:30 बजे धारचूला की नई बस्ती के पास पहुंची थी कि अचानक पहाड़ी से लुढ़ककर आया एक बोल्डर वाहन के फ्रंट शीशे को तोड़ते हुए अगली सीट पर आ गिरा। इससे आगे सीट पर सवार मदकोट के गराली निवासी पंकज भंडारी (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। पंकज का दाया पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। वाहन पर बोल्डर गिरने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घायल को धारचूला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वाहन में बोल्डर गिरते ही चालक अकबर ने जीप को रोक ली, वरना वाहन अनियंत्रित होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें