फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मिली दुनिया की सबसे छोटी तितली ग्रास ज्वेल

Wed, 12 Apr 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जगदीश भट्ट, निदेशक विंग्स फाउंडेशन।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बटरफ्लाई काउंट सीजन-4 के दौरान पिथौरागढ़ में दुनिया की सबसे छोटी तितली ग्रास ज्वेल मिली है। इसके अलावा भारत में मिलने वाली सबसे बड़ी तितली हिमालयन गोल्डन बर्ड विंग भी देखी गई।
विज्ञापन

वन विभाग के सहयोग से जिले में विंग्स फाउंडेशन की ओर से बटरफ्लाई काउंट सीजन-4 अभियान चल रहा है। इसके तहत अब तक तितलियों की 200 से अधिक प्रजातियों को देखा जा चुका है। टीम को मंगलवार को एक और कामयाबी मिली। टीम को पिथौरागढ़ में दुनिया की सबसे छोटी तितली ग्रास ज्वेल और सबसे बड़ी तितली गोल्डन बर्ड विंग मुनस्यारी में देखने को मिली है। इससे पहले यह तितली 2020 में डीडीहाट में देखी गई थी जो मादा थी।
गोल्डन बर्ड विंग मादा 194 एमएम की होती है जबकि नर करीब 106 एमएम होता है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी तितली का रिकार्ड सदर्न बर्डविंग तितली के नाम था। गोल्डन बर्ड विंग मिलने के बाद भारत में इसे सबसे बड़ी तितली का तमगा मिल गया। मुनस्यारी और डीडीहाट क्षेत्र हिमालयन गोल्डन बर्ड विंग तितलियों के लिए मुफीद हैं।
विज्ञापन


15 से 22 एमएम होता है आकार
पिथौरागढ़। फियेरा ट्रोक्यालस जिसे ग्रास ज्वेल के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया की सबसे छोटी तितली है। इसका आकार 15 से 22 एमएम होता है। उड़ान बेहद धीमी रहती है। यह अधिकतर सूखे क्षेत्रों और खुले मैदान में मिलती है। देखने में यह बहुत छोटी होती है लेकिन इसकी खूबसूरती इसे करीब से देखने से पता चलती है। यह हजार फीट नीचे वाले स्थानों पर मिलती है।
पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी और डीडीहाट क्षेत्र गोल्डन बर्डविंग तितली के लिए अनुकूल है। इसके अलावा दुनिया की सबसे छोटी तितली ग्रास ज्वेल पिथौरागढ़ में देखने को मिलती है। कहने के लिए यह तितलियां हैं लेकिन पर्यावरण में इनका अपना एक अलग महत्व है। लोगों को इनके महत्व को समझना होगा। -जगदीश भट्ट, निदेशक विंग्स फाउंडेशन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें