फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से कारोबार प्रभावित

Tue, 22 Aug 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते हड़ताली बैंककर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हड़ताल का मंगलवार को जिले में व्यापक असर रहा। बैंक के अधिकारियों के अनुसार पूरे जिले में 12 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा और चार करोड़ रुपये के चेक क्लीयर नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में हड़ताली बैंक कर्मियों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने आम ग्राहकों पर थोपे जा रहे खर्च का विरोध किया है और डूबते हुए कर्ज की वसूली के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की। इसके अलावा बैंकों में नियमित नियुक्तियां जारी रखने की भी मांग की। उन्होंने बैंकों के विलय का विरोध करते हुए कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेच्युटी में सुधार की मांग की। बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता मुन्ना गिरी गोस्वामी ने कहा कि कर्मचारियों को मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

यदि बैंक प्रबंधन और सरकार जल्दी मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रवीण गर्ब्याल, केसी जोशी, अर्जुन सिंह बसेड़ा, दिनेश चंद, बीआर टम्टा, प्रेम पंत, केदार दत्त भट्ट, केवी कापड़ी आदि थे। बैंकों की हड़ताल से आम ग्राहक परेशान रहे। वहीं, ग्रामीण अंचलों में भी बैंकों की हड़ताल का व्यापक असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें