धनतेरस पर पिथौरागढ़ के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। जिले के सभी बाजार गुलजार रहे। लोगों ने कार, स्कूटी, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, फर्नीचर, गहने सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे। व्यापारियों के मुताबिक धनतेरस पर सीमांत में 15 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
जिला मुख्यालय के साथ ही डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल, कनालीछीना सहित अन्य प्रमुख बाजारों में धनतेरस पर सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, बर्तन, सराफा, वाहनों की दुकानों में लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने गहनों के साथ ही बर्तनों और वाहनों की खरीदारी की।
ऐसे में शोरूम सहित अन्य दुकानों में खासी रौनक रही। व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत ने बताया कि इस बार धनतेरस में कारोबार अच्छा रहा। जिले भर में 15 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। वहीं लोगों ने दिवाली को लेकर फूलमाला, बिजली की लड़ियां, आतिशबाजी के सामान की भी खरीदारी की।
550 से अधिक वाहन बिके
आभूषणों की दुकान में जुटी रही भीड़
पिथौरागढ़ में धनतेरस पर आभूषणों की दुकान पर खासी भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने अपने पसंदीदा गहने खरीदे। आभूषण कारोबारी दीपक चौधरी ने बताया कि गलोबंद, रानी हार, नथ, झुमके सहित अन्य गहनों की खरीदारी में महिलाओं ने खासी दिलचस्पी दिखाई। बताया कि लोगों ने सोने और चांदी के सिक्के भी खरीदे। कहा धनतेसर पर कारोबार अच्छा रहा।
बर्तन कारोबारियों के खिले रहे चेहरे
पिथौरागढ़ में धनतेरस पर अनुमानित कारोबार
ऑनलाइन खरीदारी ने बिगाड़ी बाजार की रौनक
इस बार धनतेरस पर ऑनलाइन खरीदारी स्थानीय कारोबार पर भारी पड़ा। धनतेरस पर लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी में भी खासी रुचि दिखाई। टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, लेपटॉप सहित अन्य सामग्री की जमकर ऑनलाइन खरीदारी हुई। व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत ने कहा कि निश्चित तौर पर ऑनलाइन खरीदारी से स्थानीय कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा है। यदि ऑनलाइन खरीदारी नहीं होती तो कारोबार में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी होती। वहीं धनतेरस पर ऑनलाइन कारोबारी के हाथ खाली नहीं रहे।
ज्वैलरी खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, ज्वैलर्स के चेहरे खिले
टनकपुर में धनतेरस पर ज्वैलर्स की दुकानों में पिछले दो-तीन दिन से ग्राहकों के आने से ज्वलैर्स के चेहरे पर रौनक नजर आई। ज्वैलर्स ने कहा कि इस बार मंदी से उबर कर सोने-चांदी की बिक्री अच्छी हो रही है। दुकानों में आर्डर आना तीन से चार दिनों से तेजी से बढ़े हैं। मंगलवार को सोना 82,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक रहा। इससे बाजार गुलजार नजर आया।
पिछले तीन-चार दिन से ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। सोने की कीमत हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है, लेकिन इस बार मंदी का असर कम होते ही लोग सोने चांदी की खरीद करने लगे हैं। इस बार अच्छी स्थिति रहने की उम्मीद है।
- अनुराग ग्रवाल, शारदा ज्वैलर्स, टनकपुर
हम तो खुद गहने बनाते हैं, दीपावली के नजदीक आते ही इस बार गहने बनाने के आर्डर आना तेज हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत तक आर्डर अब तक बढ़ गए हैं। इससे लग रहा हैं कि इस बार दीपावली अच्छी रहेगी।