झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बाजूरा में विद्यार्थियों को भ्रमण पर ले जारी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बड्डी चौर के प्रहरी के मुताबिक भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बाजूरा से एक स्कूल के 26 विद्यार्थियों को लेकर बस नेपालगंज के लिए रवाना हुई। सुर्खेत के बराहताल गांव पालिका-5, आपखोली में अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और अनियंत्रित होकर 10 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में बुढ़ी गंगा नगरपालिका-6 निवासी हेमराज और सुनील राज उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य विद्यार्थियों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल हुए छात्र-छात्राओं का कर्णाली अस्पताल में उपचार चल रहा है।