प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते उपनल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर बैठे उपनल कर्मियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। धरना स्थल रामलीला मैदान में एकत्र हुए सभी विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों ने कहा कि सरकार विभिन्न विभागों में उपनल कर्मियों को संविदा पर रखने की मांग का शासनादेश जारी करे अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
पुतला दहन में पार्वती धामी, ममता बुंगला, पीएस धामी, सुंदर कार्की, दिनेश पंत, अशोक, दिगंबर, सुरेश जोशी समेत तमाम उपनल कर्मी शामिल थे। उधर, भाकपा राज्य कमेटी के सदस्य विमल दीप फिलिप ने उपनल कर्मियों पर देहरादून में हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सरकार अपना तानाशाही रवैया कर्मियों पर थोप रही है। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मियों की मांगें जायज है। राज्य में विभिन्न विभागों में तकरीबन साठ हजार पद रिक्त है। सरकार को अविलंब कार्रवाई करते हुए उपनल कर्मियों के हित में कार्य करना चाहिए।