फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पाटी ब्लॉक के चल्थियां उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर

Fri, 06 Nov 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत चल्थियां स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हाल है। वहीं प्राथमिक विद्यालय की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ने से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। भवन की स्थिति को देखते हुए कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

मडियोली, चल्थियां आदि क्षेत्रों के 44 बच्चे अध्ययनरत हैं। ग्राम प्रधान ज्योति कुंवर ने डीएम मनीष कुमार को पत्र भेजकर विद्यालय के नए भवन निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि भवन की दीवारों में कई जगह दरारें पड़ चुकी हैं और इसकी हालत लगातार खराब हो रही है। ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
प्रधान ने बताया कि विद्यालय में शौचालय और पानी की भी समस्या है। विभाग को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि 18 साल पहले भवन का निर्माण किया गया था। प्रधान प्रतिनिधि भगवान कुंवर ने बताया कि पूर्व में विभाग को जानकारी दी गई थी लेकिन अब भी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति से शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने भवन की तकनीकी जांच कराने और किसी अप्रिय घटना से पहले सुरक्षित भवन निर्माण की व्यवस्था करने की मांग की है। मोहन चंद्र टिटगईं ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हाल है जबकि प्राथमिक विद्यालय की दीवार क्षतिग्रस्त है। छुट्टी के वक्त एक शिक्षक मौके पर तैनात रहता है ताकि कोई हादसा न हो जाए। प्राथमिक विद्यालय में 38 बच्चे पढ़ते हैं। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में छह बच्चे पढ़ते हैं।
-
चल्थियां विद्यालय के प्रधानाचार्य को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर विद्यालय प्रबंधन समिति की आख्या के साथ प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई विभाग की ओर से की जाएगी। -संजय भट्ट, खंड शिक्षाधिकारी, पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें