फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर हो चुके लोगों को नई जगह बसाओ

Tue, 19 Jul 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बस्तड़ी के पीड़ितों की समस्या सुनते राहत आयुक्त गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपदा प्रभावित बस्तड़ी गांव पहुंचे राहत आयुक्त विनोद गिरी गोस्वामी के सामने लोगों ने विस्थापन की मांग रखी। कहा कि अब बस्तड़ी गांव रहने लायक नहीं है। लोगों ने कहा कि नुकसान का जायजा लेने से अब कुछ नहीं होगा। बेघर हो चुके लोगों को नई जगह बसाया जाए।
विज्ञापन


मंगलवार को राहत आयुक्त ने बस्तड़ी, सूनाकोट, दयाकोट, देवल आदि स्थानों का दौरा किया। उन्होंने आपदा के बाद लोगों को समय पर राहत सामग्री मिली या नहीं इसकी जानकारी ली। राहत आयुक्त के साथ गए कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने पीड़ितों की समस्या को रखा। कहा कि प्रभावितों का पुनर्वास किया जाना जरूरी है। इसके लिए किसी सुरक्षित स्थान का चयन किया जाए और प्रभावितों के लिए मकान बनाए जाएं। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि 30 जून की आपदा के बाद बस्तड़ी, उड़मा, पत्थरकोट गांव खाली हो गए हैं।

राहत कैंपों में लोग कब तक रहेंगे, यह कहा नहीं जा सकता। कुछ समय बाद सर्दियों का मौसम शुरू होगा और लोगों की परेशानी बढ़ने लगेगी। राहत आयुक्त गोस्वामी ने कहा कि वह अपने स्तर से पूरी रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपेंगे। राहत आयुक्त के सामने प्रधान उमेश भट्ट, विजय प्रसाद, त्रिलोक राम आदि ने समस्या उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें