फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम बणलो और हमीं उड़ि जूंलो...

Sat, 18 Nov 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान शुक्रवार रात ढूंगातोली निवासी लोकगायिका भागीरथी देवी ने अपने गीतों के माध्यम से पंचेश्वर बांध के विस्थापन से होने वाली पीड़ा को व्यक्त किया। भागीरथी ने-डैम बणलो, हमीं उड़ि जूंलो, हमि छोड़ी जूंलो, आपनी माटी, गीत गाकर लोगों को भावुक कर दिया। पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में जौलजीबी भी आ रहा है। बांध बनने पर भविष्य में जौलजीबी मेला कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन


भागीरथी के गीत को लोगों ने खूब पसंद किया और इनामों की बौछार लगा दी। रंगीलो जोहार, बर्फीलो मुनस्यार सांस्कृतिक संगठन के कलाकारों ने-मासी का फूला, ओ बाना ललिता, भलिके राखे जोबना, लोकगायक कैलाश कुमार ने-दैणा है जाए तेरी भाग उजाली गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। मंच पर प्रकाश रावत की टीम ने भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में तहसीलदार आईबी मल्ल, कांग्रेस नेता कैलाश रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, लघु जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल आदि लोग थे। संचालन लक्ष्मण बिष्ट, डीएन भट्ट, करन थापा ने किया। 
विज्ञापन


चित्रकला में महिमा और सुनील प्रथम
धारचूला। जौलजीबी मेले में शनिवार को आयोजित चित्रकला सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धारचूला की महिमा बिष्ट ने पहला और जीत सिंह बोनाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में जीआईसी धारचूला के सुनील कुमार प्रथम और विनीता जेठा द्वितीय रही। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। तहसीलदार आईबी मल्ल ने कहा कि प्रतियोगिताएं लगातार जारी रहेंगी।

जौलजीबी में आज विधिक जागरूकता शिविर
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को जौलजीबी में सुबह 11 बजे से विधिक जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलदीप शर्मा ने बताया कि शिविर में लोगों को कानूनी जानकारी के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें