मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार क्लब के खेल मैदान में आयोजित 71वें खेलोत्सव खेलोत्सव में रविवार को फुटबाल में सीनियर वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। बीयूएफसी हल्द्वानी ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। पहला मैच बीयूएफसी हल्द्वानी और मिनरवा एकेडमी हल्द्वानी के बीच खेला गया। दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक गोल करने में असफल रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूट आउट से मुकाबला तय किया गया, जिसमें बीयूएफसी हल्द्वानी ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच के रेफरी महेंद्र रावत, प्रशांत बिष्ट, एसपी जोशी और सतीश चंद्रा रहे। इस मौके पर जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, उपाध्यक्ष रवि बृजवाल, सचिव गौरव पांगती, कोषाध्यक्ष कविंद्र बृजवाल, संयुक्त सचिव जीतू ज्येष्ठा, महेश रावत, कैलाश लसपाल, रमेश राम, भूपेंद्र जंगपांगी, गोकर्ण मर्तोलिया, कैलाश कोरंगा सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
वॉलीबाल में रावत ब्रदर्स का रहा कब्जा
मुनस्यारी। खेलोत्सव में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सरमोली-ए और रावत ब्रदर्स क्लब तेजम के मध्य खेला गया। इसमें रावत ब्रदर्स ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। इस मैच के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह मप्वाल रहे।