फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जाजरदेवल के कुणाल बने फ्लाइंग ऑफिसर

Sun, 14 Jun 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाजरदेवल के कुणाल जोशी कमीशन प्राप्त कर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। कुणाल के पिता नवीन जोशी भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता और एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं। उनकी मां सीता जोशी गृहिणी हैं। कुणाल ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, माध्यमिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर से प्राप्त की। बीएससी स्नातक महाविद्यालय पिथौरागढ़ से किया। कुणाल के एक सामान्य परिवार से भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर क्षेत्रवासियों सहित रिश्तेदारों में हर्ष है। कुणाल की सफलता पर उनके मूल गांव देवीग्राम में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें