फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तड़ी में सेना ने किया दवा का छिड़काव

Mon, 04 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बस्तड़ी में सेना ने किया दवा का छिड़काव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बस्तड़ी में अब मलबे में बदबू आने लगी है। इसे देखते हुए सेना ने सोमवार को करीब 200 मीटर के दायरे में दवा का छिड़काव किया। 8 असम रेजीमेंट के कमांडिंग आफीसर कर्नल जे चौधरी ने कहा कि पूरे प्रभावित क्षेत्र में फिनाइल और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार से अन्य हिस्सों में भी दवा का छिड़काव होगा। मलबे में दबे लोगों और जानवरों की खोजबीन का काम जारी है। कमांडिंग आफीसर ने लोगों से अपील की है कि जिस स्थान पर सेना खोजबीन का अभियान चला रही है उसके आसपास आने का प्रयास न करें। इससे रेस्क्यू अभियान में बाधा पहुंचती है। उन्होंने कहा कि सेना तथा अन्य एजेंसियां लगातार खोजबीन का काम कर रही हैं। कोशिश की जाएगी कि मलबे से अधिक से अधिक लोग निकाले जाएं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें