फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गांव-गांव तक पहुंचेगा बीएसएनएल का नेटवर्क, करीब आएंगे अपने

Sat, 03 May 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
महेश निर्खुपा, जीएम बीएसएनएल।
विज्ञापन
दिनेश अवस्थी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के हर गांव तक नेटवर्क पहुंचाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड ने तैयारी पूरी कर ली है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ महीनों में राज्य के 95 ब्लाॅकों के 7966 ग्राम पंचायतों में बीएसएनएल का नेटवर्क काम करने लगेगा। इससे दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को अपनों से संपर्क करने में सहूलियत होगी। आपदाकाल में शासन-प्रशासन से भी आसानी से संपर्क हो सकेगा।
अमेंडेड भारत नेट प्रोग्राम के तहत देश की सभी ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों को भी फाइबर ऑप्टिकल से जोड़ा जाना है। इसके अलावा, इस योजना के तहत उत्तराखंड के 8151 राजस्व गांवों को भी कवर किया जाना है। इनमें पिथौरागढ़ जिले में आठ ब्लॉकाें के सभी गांव शामिल होंगे। इससे सीमांत के लोगों को नेपाल के नेटवर्क पर भी निर्भरता कम हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन


जिले में कई जगह पूरा हुआ कार्य

वर्तमान में 4जी सेचुरेशन परियोजना के तहत धारचूला स्थित व्यास घाटी के ज्योलिंगकांग और नाभी में टावर के लिए फाउंडेशन तैयार कर दिया गया है। इस माह इसे चालू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नाभीढांग, कालापानी, छियालेख, पांगला और तवाघाट में टावर चालू भी कर दिए गए हैं। बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) की दावे, विदांग और दुंग में आ रहीं कुछ तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोट
भारत नेट प्रोग्राम के तहत देश की सभी ग्राम पंचायतों को अगले तीन वर्षों के भीतर ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जाना है। योजना पूरी होने के बाद प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी का लाभ मिलने लगेगा। - महेश निर्खुपा, जीएम, बीएसएनएल (अल्मोड़ा रीजन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें