फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 28.80 ग्राम हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, खटीमा से कई थाने-चौकी पार कर पहुंचा था युवक

Sat, 03 May 2025 04:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

हेरोइन तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नेपाली युवक भी की इस खेल में शामिल होने लगे हैं जो मोटा मुनाफा कमाने के लिए भारत के युवकों को हेरोइन बेच रहे हैं। पुलिस ने 28.80 ग्राम हेरोइन के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले में हेरोइन तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नेपाली युवक भी की इस खेल में शामिल होने लगे हैं जो मोटा मुनाफा कमाने के लिए भारत के युवकों को हेरोइन बेच रहे हैं। पुलिस ने 28.80 ग्राम हेरोइन के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार नगर के नजदीक ऐंचोली बैरियर पर शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना पर एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने घाट की तरफ से पैदल आ रहे बाड़ीलेख, बैतड़ी (नेपाल) निवासी सुरेश राम भूल (35) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। यहां बड़ा सवाल यह भी है युवक ने खटीमा से कई थाने और चौकियों को पार कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकते पिथौरागढ़ तक नशीला पदार्थ कैसे ले आया।

एसपी रेखा यादव ने कहा कि आरोपी खटीमा से हेरोइन लेकर पिथौरागढ़ जिले की सीमा में पहुंचा। पुलिस को शक न हो और वह पकड़ में न आ सके इसके लिए वह नगर में प्रवेश करने से पहले ही वाहन से उतर गया। आरोपी हेरोइन को सीमांत के युवाओं को बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि दबोचा गया युवक तस्करी के लिए कैरियर का काम कर रहा था। मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पूरी चेन खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


आरोपी की सीमांत जिले में रिश्तेदारी
नेपाली युवक की सीमांत जिले में रिश्तेदारी होने से कई भारतीय युवाओं से उसकी अच्छी-जान पहचान है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि इसी जान-पहचान से उसने हेरोइन की तस्करी के लिए सीमांत जिले का रुख किया। क्या इससे पहले भी वह मैदान से हेरोइन लाकर जिले में खपा चुका है या नहीं, पुलिस इस सवाल का जवाब भी खोज रही है। आरोपी युवक का आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें