फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 20 Feb 2019 10:41 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बीएसएनएल कार्यालय के पास प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 बीएसएनएल कर्मियों को तृतीय वेतनमान देने, फोरजी स्पेक्ट्रम के आवंटन से बीएसएनएल को करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।  
विज्ञापन


बीएसएनएल को फोरजी स्पेक्ट्रम का आवंटन करने, केंद्र के नियमानुसार बीएसएनएल कर्मियों को पेंशन योगदान देने, द्वितीय वेतनमान की लंबित संस्तुतियों को लागू करने, बीएसएनएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने और बीएसएनएल के मोबाइल टावरों का संचालन आउटसोर्सिंग के माध्यम से संचालित करने के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं।

बुधवार को प्रदर्शन करने वालों में मंडल अभियंता एसएन रावत, उपमंडल अभियंता एचएस मानकाना, हिमांशु सिंह, गौरव कन्याल, एनईएफटी के जिला सचिव एनएस नयाल, शाखा सचिव प्रहलाद बृजवाल, संगठन मंत्री आनंद पाठक विमला शर्मा, रीता पांगती, पीएस बुदियाल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें