फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बाजार गुलजार: 15 दिनों में 40 करोड़ का कारोबार, बहनों के लिए सोना...भाइयों के लिए चांदी की राखी

Thu, 27 Aug 2026 12:42 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ जिले में 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा, जिसके लिए बाजार गुलजार है। भाइयों के लिए चांदी की राखी तो बहनों के लिए सोने के कड़े और ब्रेसलेट पहली पसंद हैं, जिनकी खूब खरीदारी हो रही है। 
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर के पुराना बाजार में एक दुकान में आभूषणों की खरीदारी के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले में रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के लिए बहनों और भाईयों ने खरीदारी शुरू कर दी है। भाईयों के लिए चांदी की राखी तो बहनों के लिए सोने के कड़े और ब्रेसलेट पहली पंसद बने हैं और इनकी खूब खरीदारी हो रही है। स्वर्ण कारोबारियों के मुताबिक, रक्षाबंधन पर्व पर इन आभूषणों की अच्छी खरीदारी होने से बीते 15 दिन में 40 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।

सोना और चांदी की कीमतों में उछाल आने के बाद भी रक्षाबंधन पर इनकी चमक बढ़ गई है। स्वर्ण कारोबारियों के मुताबिक बहनें भाईयों के लिए चांदी की राखी खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखा रही हैं। वहीं भाई बहनों को उपहार देने के लिए सोने के कड़े और ब्रेसलेट बनवा रहे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर्व पर सोने-चांदी का कारोबार उछला है और 15 दिन के भीतर 40 करोड़ से अधिक का कारोबार हो चुका है। अब तक बहनों और भाईयों ने 15 किलो चांदी तो ढाई किलो सोने की खरीदारी की है।

कारोबारियों के मुताबिक, पांच हजार पीस चांदी जबकि तीन हजार पीस सोने की राखियां, कड़े और ब्रेसलेट की अब तक खरीदारी हुई है।

कपड़ों का बाजार भी उछला

विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर कपड़ों का बाजार भी उछला है। भाई बहनों को उपहार देने के लिए कुर्ती, फ्रॉक, जींस, कमीज आदि की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बहनें भी साड़ी, सूट की खरीदारी में खासी दिलचस्पी दिखा रही हैं। कारोबारियों के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर जिले में कपड़ों का पांच करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। 

पिछले 15 से 20 दिन के भीतर सोने और चांदी की राखियों की मांग बढ़ी है। कई बहनों और भाईयों ने उपहार देने के लिए पहले से राखी, कडे़, ब्रेसलेट की डिमांड दी थी। कुछ बहने और भाई पहले से ही तैयार राखियों की भी खरीदारी कर रहे हैं।
दीपक चौधरी, स्वर्ण व्यापारी, पुराना बाजार, पिथौरागढ़

राखी पर्व के चलते अच्छा कारोबार हो रहा है। एक दिन में लगभग 10 से 15 हजार रुपये तक की बिक्री हो रही है। बहनों और भाईयों को अलग-अलग डिजायन के कपड़े पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहीम कुरेशी, कपड़ा व्यापारी, सिमलगैर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें