फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण से टूटी पेयजल लाइन

Wed, 21 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
पेयजल लाइन टूटने पर ठेकेदार का घेराव करते खोतिला के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से सटे व्यासनगर खोतिला को जाने वाली पेयजल लाइन सड़क निर्माण के दौरान गिरे मलबे से टूट गई है, नतीजतन दो हजार की आबादी वाले खोतिला कस्बे के लोग दो दिन से पेयजल के लिए तरस गए हैं। आक्रोशित लोगों ने बुधवार को सड़क निर्माण रुकवाकर ठेकेदार का घेराव किया। कहा कि सड़क बनाते समय पेयजल लाइन को जो नुकसान हुआ है उसे तत्काल ठीक किया जाए।
विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने रांथी, खोतिला सड़क का शिलान्यास किया था। इसके बाद इस पर काम शुरू हो गया। इस दौरान सड़क निर्माण के दौरान निकले मलबे से 300 मीटर पाइप लाइन टूट गई और सोमवार सुबह से खोतिला के लिए पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। खोतिला के लिए घटखोला से पेयजल लाइन बनी है। वहीं, पानी की सप्लाई ठप होते ही लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने सड़क निर्माण का काम रोककर ठेकेदार का घेराव कर दिया। बताया गया कि इस ग्रामीण पेयजल योजना की देखरेख गांव के लोग खुद करते हैं।

बाद में उत्तराखंड जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र धामी, रांथी की प्रधान लीला धामी के मध्यस्थता में ठेकेदार ने कहा कि वह तत्काल पेयजल लाइन की मरम्मत कर देगा और बृहस्पतिवार तक पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। घेराव करने वालों में धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण बुदियाल, राजेंद्र नबियाल, दलीप बुदियाल, कैलाश गर्ब्याल सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें