फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंजी में आग बुझाने में जुटी बीआरओ और आईटीबीपी

Sat, 17 Dec 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
गुंजी के नजदीक के जंगल में भड़क रही आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुंजी के आसपास के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए शनिवार सुबह से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और आईटीबीपी के जवान जुट गए हैं। कोशिश की जा रही है कि आग आबादी की ओर न आए। इस समय गुंजी से कालापानी की तरफ और कुटी से गुंजी की तरफ के जंगलों में आग लगी है।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने सेना की 119 स्वतंत्र ब्रिगेड, आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के कमांडेंट, एसएसबी और बीआरओ के कमांडेंट को पत्र लिखकर आग्रह किया कि तत्काल आग पर काबू पाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करें। गुंजी में तैनात बीआरओ के जवानों ने अपने टैंकरों में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया है। डीएम ने बताया कि अब आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है। पहले यह कोशिश की जा रही है कि आग को आबादी की ओर बढ़ने से रोका जाए।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं अपेक्षाकृत कम होती हैं। बताया गया कि इस बार बारिश और बर्फबारी न होने से जमीन सूख चुकी है। जमीन पर गिरी पत्तियों पर आग तेजी से फैल रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पंचाचूली की तरह ही इस इलाके में भी शिकारी सक्रिय हो सकते हैं और आग लगाने में उनका हाथ हो सकता है। डीएम ने कहा है कि आग बुझाने के लिए पूरे प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि गुंजी में तैनात सुरक्षा बलों के साथ संपर्क में रहें और आग की स्थिति पर नजर बनाए रखें। इधर, जानकारी मिली है कि शनिवार शाम तक बीआरओ ने गुंजी के आसपास आबादी के पास तक पहुंची आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें