फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार को सात किमी डोली पर लाए

Mon, 17 Dec 2018 10:38 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
बीमार को डोली पर बैठाकर अस्कोट के गर्जिया पहुंचे वनराजि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं से दूर वनराजियों को सड़क तक नसीब नहीं है। सोमवार को वनराजि गांव कंतोली में एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो गया। गांव के लोग उसे डोली पर सात किमी ढोकर सड़क तक लाए।

विज्ञापन


वनराजि गांव कंतोली (जमतड़ी) निवासी जोगा सिंह (40) पुत्र इंद्र सिंह के पेट और सिर पर सोमवार को अचानक दर्द उठा। 30 परिवार वाले कंतोली गांव के सभी लोग जोगा सिंह के घर पर एकत्र हो गए। आनन-फानन में डोली मंगाई गई। सुबह आठ बजे जोगा सिंह को डोली पर बैठाकर गर्जिया के लिए रवाना हुए। गर्जिया तक सड़क है।

यह लोग सात किमी का फासला तय कर सुबह 10 बजे गर्जिया पहुंचे। वहां से 108 वाहन से डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में जोगा सिंह को दवाईयां दी गई और जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जोगा सिंह परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिवार में पत्नी और चार बच्चे है। लोगों ने जोगा सिंह को इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन


डीडीहाट से पिथौरागढ़ के लिए नहीं मिला 108 वाहन
अस्कोट। जोगा सिंह को गर्जिया से डीडीहाट तक ले जाने के लिए 108 वाहन तो मिल गया, लेकिन बात जब जिला अस्पताल ले जाने की आई तो 108 वाहन ने हाथ खड़े कर दिए। ग्राम प्रधान गोविंद भंडारी ने बताया कि अपने खर्च पर निजी वाहन से जोगा सिंह को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें