फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया नाले के मलबे से पुल आया खतरे में

Fri, 14 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी। थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया की पहाड़ी ने आफत मचाई है। भारी बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा आने से हरड़िया पुल को खतरा पैदा हो गया है। पहाड़ी से निकला मलबा पुल के नीचे छह मीटर ऊपर तक भर गया है इससे नाले का प्रवाह कम हो गया है। पुल के नीचे लगातार मलबा जमा हो रहा है जो बड़ी घटना का कारण बन सकता है। यदि हरड़िया की पहाड़ी दरकी और मलबा रामगंगा नदी तक नहीं पहुंचा तो पुल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


रामगंगा में फिर बढ़ा कृत्रिम झील का जलस्तर, दहशत में लोग
नाचनी। हरड़िया की पहाड़ी से निकले मलबे में फिर से रामगंगा का प्रवाह कम कर दिया है। ऐसे में वहां फिर से कृत्रिम झील की जलस्तर बढ़ गया है। झील का दायरा करीब डेढ़ किलोमीटर तक पहुंच गया है। ऐसे में किनारे बसे बासगून, छीपा, भैंसखाल के साथ ही बागेश्वर के काभड़ी खैंचवा गांव को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें