फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भूस्खलन से खतरे में आया बंगापानी-बोना सड़क पर पुल

Thu, 12 Jun 2025 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सेराघाट-बोना सड़क पर अनेरी घाट के पास भूस्खलन से खतरे में आया पुल। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र में हुई बारिश आफत बनकर बरसी है। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से सेराघाट-बोना सड़क पर अनेरीघाट में बना पुल खतरे की जद में आ गया है। यदि पुल टूटा तो क्षेत्र के चार गांव मुख्यालय से अलग-थलग पड़ जाएंगे। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील में बीते बुधवार रात हुई भारी बारिश से सेराघाट-बोना सड़क पर अनेरीघाट गधेरा उफान पर आ गया। इसके तेज प्रवाह से यहां बने पुल के पास भूस्खलन होने से यह खतरे में आ गया है। इस सड़क से होकर बोना, गोल्फा, टांगा और लोदी गांव के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। यदि पुल टूटा तो इन गांवों का मुख्यालय से सड़क संपंर्क पूरी तरह कट जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हिमालया हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन ने यह सड़क बनाई है। जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क भी खतरे में है लेकिन इसकी सुध नहीं ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें