फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गोल्फा के लिए पांच माह बाद भी नहीं बना पुल

विज्ञापन
मुकेश सिंह फर्स्वाण, स्थानीय गोल्फा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी विकासखंड के ग्राम पंचायत गोल्फा को जोड़ने वाला पैदल पुल जून में क्षतिग्रस्त हो गया था जो पांच माह बाद भी नहीं बन सका है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि गांव को जोड़ने के लिए मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है लेकिन मोटर मार्ग निर्माण के मलबे के कारण पैदल और घोड़ों का मार्ग भी ध्वस्त हो गया है। ऐसे में गांव तक पहुंचना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। पुल और रास्ता ध्वस्त होने से गांव में रह रहे 45 परिवार काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर गांव को संपर्क मार्ग से नहीं जोड़ा गया तो गांव में जरूरी सामान की किल्लत होने लगेगी।
दो दिसंबर को पांच साल बाद होने वाली खुदा पूजा में प्रवासी परिवार भी शामिल होते हैं जिनकी संख्या एक हजार से अधिक रहती है। ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को समस्या से कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

जून की आपदा में पैदल पुल बहने से आवाजाही मुश्किल हो गई थी। वर्तमान में हालात बेहद खराब हैं। मोटर मार्ग निर्माण के चलते पैदल मार्ग भी मलबे से ध्वस्त हो गए हैं। गांव के लोगों के लिए घरों तक सामान ले जाना मुश्किल हो रहा है।
-मोहन सिंह कोरंगा, पूर्व प्रधान गोल्फा।
पांच वर्ष बाद दो दिसंबर को खुदा पूजा शुरू हो रही है जिसमें काफी संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे लेकिन पैदल रास्ता नहीं होने से मुश्किल काफी बढ़ गई है। गांव तक सामान पहुंचाना भी आसान नहीं है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

- मुकेश सिंह फर्स्वाण, स्थानीय गोल्फा।

मोहन सिंह कोरंगा पूर्व ग्राम प्रधान गोल्फा।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें