फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक दो माह से नदारद

विज्ञापन
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक कक्ष के बाहर लगा ताला। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में कार्यरत बांडधारी मनोचिकित्सक डॉ. कपिल उपाध्याय करीब दो माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। विभाग को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनका फोन भी बंद आ रहा है। फोन कॉल और संदेशों का जवाब नहीं मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें तीन दिन के भीतर उपस्थित होने का पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मई में बांडधारी मनोचिकित्सक डॉ. कपिल उपाध्याय की तैनात हुई थी जिसके बाद से मरीजों को काफी राहत मिली थी। रोजाना करीब 10 से अधिक मरीज उनके पास इलाज के लिए आते थे। मरीजों का इलाज भी वह बेहद सरल और सहज तरीके से करते थे।
मनोचिकित्सक की तैनाती के बाद जिले के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिल रही थी लेकिन पिछले दो माह से वह अस्पताल में उपस्थित नहीं हुए हैं। इसके चलते मरीजों को जांच और सलाह के लिए बरेली या हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। विभाग के अनुसार वह अवकाश लेकर घर गए थे तब से विभाग को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बिना किसी सूचना के वह अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के फोन भी रिसीव नहीं किए और न ह्वाट्सएप पर दिए गए संदेशों का कोई जवाब दिया। विभाग ने उनकी अनुपस्थिति की जानकारी डीजी हेल्थ को भी दे दी है।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक डॉ. कपिल उपाध्याय करीब दो माह से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्हें पत्र भेजकर तीन दिन में उपस्थित होने को कहा गया है। इसकी जानकारी डीजी हेल्थ को भी दी गई है। चिकित्सक फोन कॉल और संदेशों का कोई जवाब भी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ.जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें