फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा मिलम को जोड़ने वाला पुल ध्वस्त, दिक्कत

विज्ञापन
खतरे में मिलम का चिलमधार पुल। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चीन सीमा मिलम और सांईपोलो, बुंई, पातों गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल ध्वस्त होने से आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुनस्यारी से 14 किमी की दूरी पर लीलम में चिलमधार गधेरे पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल ध्वस्त हो गया है। इसी से मिलम के साथ ही सांईपोलो, बुंई और पातों गांव को भी आवागमन होता था। इसी पुलिया से घोड़े, खच्चरों से राशन और अन्य सामान का ढुलान होता था। पुलिया ध्वस्त होने से सीमांत के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम धर्मशक्तू ने बताया कि उन्होंने पुलिया ध्वस्त होने की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है। वर्तमान में सभी प्रवासी मिलम में मौजूद हैं। पुल बहने के कारण दैनिक उपभोग के सामान की किल्लत होने के आशंका है। डाक सेवा बाधित हो गई है। उनका कहना है कि प्रशासन को प्राथमिकता पर पुलिया का निर्माण कराना चाहिए। पुलिया नहीं बनी तो सीमांत लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। समाजसेवी कैलाश कोरंगा का कहना है कि यह चीन सीमा मिलम को जोड़ने वाली प्रमुख पुलिया है। इसके निर्माण में देरी किसी भी दशा में उचित नहीं है। शीघ्र पुल का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम भगत सिंह फोनियां ने बताया कि लीलम में पुल के निर्माण के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। मिलम क्षेत्र में नवंबर तक राशन डंप है। जल्दी ही पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें