फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी पुल देख घबराई दुल्हन, ससुराल जाने से किया मना!

Wed, 20 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
शादी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में अस्याली के पास रामगंगा में श्रमदान कर बनाए गए अस्थायी पुल पर जब दूल्हा और दुल्हन को लाया गया तो दोनों घबरा गए और दुल्हन पुल पार करने से मना करने लगी।
विज्ञापन


इस अस्थायी पुल में कोई रेलिंग नहीं लगी है। गांव के लोग 200 साल से इस पुल का निर्माण श्रमदान से करते हैं।

हर साल अक्तूबर के अंत में नदी का जलस्तर कम होने के बाद बनने वाला यह पुल जून में नदी का जल स्तर बढ़ते ही खुद ही बह जाता है। गांव के लोग कई वर्षों से इस स्थान पर पक्के झूलापुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

विकास की धारा से कटे हुए हैं गांव के लोग

- फोटो : BBC
आमतौर पर इस पुल का निर्माण सामान्य आवाजाही के लिए किया जाता है। अस्याली गांव के लोग बारात जैसे कार्यक्रमों के लिए या तो अन्य शहरों में चले जाते हैं, या फिर अस्थायी पुल के रास्ते बारात को नहीं ले जाते हैं।

सोमवार को मुंबई में रहने वाले अस्याली गांव के गणेश सिंह की बारात देवलीगांव गई थी। बारात एक दिनी थी, बारात को लौटते समय रात हो गई। गांव के लोगों ने दुल्हन समेत अस्थायी पुल से ही नदी पार करने का फैसला लिया। गांव के लोगों ने बताया कि पहली बार और रात के समय इस अस्थायी पुल से आवागमन करने में किसी को भी डर लग सकता है।

दुल्हन को तो उससे घबराहट होना स्वाभाविक है। अस्याली गांव के समाजसेवी सुरेश चंद ने बताया कि गांव के लोग अब भी विकास की धारा से कटे हुए हैं। कहा कि दुल्हन को लोगों की मदद से पुल पार कराना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें