फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कवर और दीवार तोड़कर निकाले पत्थर

Sun, 29 Nov 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की दीवार, स्कवर तोड़ पत्थर निकालकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले तीन अराजक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधायक नारायण राम आर्य की तत्परता से यह तीनों पुलिस के हत्थे चढ़े, इनमें से एक नाबालिग है।
विज्ञापन

रविवार को विधायक आर्य गणाईगंगोली सड़क से गुजर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें स्कवर से पत्थर निकालते कुछ लोग दिखे, सड़क में पत्थर के ढेर लगे हुए थे। विधायक ने तत्काल इसकी सूचना लोनिवि और पुलिस के अधिकारियों को दी। रेगूलर पुलिस, राजस्व पुलिस ने सिमल्ता और तपोवन के बीच छापा मारकर तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में कमल सिंह निवासी देवराड़ीबोरा, अशोक कुमार निवासी जौठा और तीसरा नाबालिग भी जौठा गांव का ही निवासी है। उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने बताया है कि वह लोग यह पत्थर किसी पिकप वाहन के लिए निकाल रहे थे। पिकप वाला कौन है, यह उन लोगों ने नहीं बताया है। तीनों को हिरासत में ले लिया है, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तीनों से सघन पूछताछ की जा रही है। छापामारी में राजस्व उप निरीक्षक डेविड मर्तोलिया, लोनिवि के सहायक अभियंता दीप चंद्र तिवारी भी शामिल थे। जिन कलमठों से इन तत्वों ने पत्थर निकाले है, वह खोखले हो गए हैं, सड़क कभी भी धंस सकती है। लोगों ने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  बता दें कि स्कवर और दीवार तोड़कर पत्थर निकालने की खबर कई बार अमर उजाला में प्रकाशित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें