फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस सड़क पर पलटी

विज्ञापन
बेड़ीनाग-राईआगर सड़क में पलटी स्कूल बस। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग-राईआगर सड़क में एक स्कूल बस ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे के समय बस में केवल दो बच्चे सवार थे। किसी भी सवार को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

निजी स्कूल की बस शुक्रवार दिन में 1.15 बजे बेड़ीनाग से राईआगर के जा रही थी। बेड़ीनाग से आगे ढलान पर बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक हरीश चंद्र ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन बस नहीं रुकी। इसके बाद चालक ने बस में बैठे दो छात्रों को अलर्ट किया और बस को पहाड़ी से टकरा दिया। पहाड़ी से रगड़ खाते हुए कुछ दूर जाने के बाद बस सड़क पर ही पलट गई। सड़क में बस के पलटने के बाद जाम लग गया। छोटे वाहन निकल गए लेकिन बड़े वाहन नहीं निकल सके। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बेड़ीनाग थाने के प्रभारी एसओ सुनील बिष्ट, कांस्टेबल सुंदर जेठी, सुरेश धौनी, संतोष डोभाल मौके पर पहुंचे। बाद में जेसीबी मंगाकर बस को हटाया गया। इसके बाद लगभग सवा चार बजे यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें