फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक-बालिकाओं की क्रिकेट टीम में खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय अंडर-17 विद्यालयी क्रिकेट की ट्रायल प्रतियोगिता केएनयू जीआईसी के खेल मैदान में हुई। दोनों टीमों में 16-16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक हरीश पांडेय ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं व्यायाम शिक्षक अभय जोशी थे।
विज्ञापन

जिला खेल समंवयक विक्रम सिंह दिगारी ने बताया कि इस ट्रायल प्रतियोगिता से अंडर-17 बालक-बालिकाओं की 16 सदस्यीय क्रिकेट टीम का चयन किया जा रहा है। यह टीम नैनीताल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। बताया कि अंडर-19 बालक-बालिकाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता 18 सितंबर को केएनयू जीआईसी मैदान में होगी। प्रतियोगिता संपन्न कराने में अभय जोशी, मनीष जोशी, शेखर पुनेड़ा, राजू खोलिया, अर्जुन कुमार, भूपेंद्र चौहान, जीवन खोलिया, मनोज वर्मा, अभिषेक वर्मा, भुवन उप्रेती, अशोक ठकुराठी, प्रवीन, रुचि खोलिया, तारा खोलिया, सीमा पुनेड़ा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें